October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

गैस आपूर्ति को लेकर भाजपा मंडल कार्यकर्ता मिले

0
1003291975
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

केएमवीएन के प्रबंधक से सोपा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में गैस आपूर्ति को लेकर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने केएमवीएन महाप्रबंधन शुक्ला से मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में मुलाकात कर शहर में गैस आपूर्ति को लेकर उत्पन्न हो रही भ्रम की स्थिति और ऑनलाइन बुकिंग में आ रही दिक्कत को लेकर ज्ञापन सोपा। जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने अवगत
कराया की जनता के बीच फैल रही विभिन्न चर्चाओं एवं सूचनाओं के संबंध मे व्यवस्था को स्पष्ट रूप से जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि अनावश्यक भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने जनता से भी अपील की कि गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, गैस की आपूर्ति नियमानुसार एवं आवश्यकता के अनुसार मिलती रहेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, आशीष बजाज, भारत सिंह मेहरा, विकास जोशी, भगवत सिंह रावत, रितुल कुमार, गौरव हार्पर, भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, पंकज बर्गली एवं युवराज सिंह करायत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *