September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी  में तिब्बती समुदाय के लोगो ने  निकाला जुलूस

0
1003279262
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । तिब्बती समुदाय की ओर से मंगलवार को नैनीताल में ६७वें तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस के विशेष मौके पर नगर में विशाल जुलूस निकाला।
इससे पूर्व सभी तिब्बती समुदाय के लोग  सुबह १०.३० बजे क्षेत्रीय तिबबती युवा कांग्रेस नैनीताल के नेतृत्व में तिबबती बाजार में एकत्र हुए उसके बाद वहां से जुलूस निकाला गया,यह जुलूस  तिबबती मार्केट से शुरू होते हुए बड़ा बाजार मल्लीताल से होते हुए फि र मॉल रोड से होते हुए तल्लीताल और वापस तिब्बती मार्केट में खत्म हुआ। जुलूस मे लगभग ३५ से ४० स्थानीय तिब्बतियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तेनजिन जिनमे, उपाध्यक्ष टाशी तोपग्याल व कुंगा छौडोन समेत तिब्बती समुदाय के वरिष्ठ सदस्य पेमा छौफेल, तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष येशी थुप्तेन, तिबबती संघर्ष समिति के सचिव तेनजिन धोनयो, तेनजिन छिरींग,  स्थानीय तिबबती महिला संगठन के उपाध्यक्ष सोनम छोएडोन ,सचिव रिंजिन छोएजोम, तेनजिन ल्हाडोन, छिरींग तोपग्याल,  तेनजिन लोडॉ, तेनजिन सांगमो, छिरींग पेलकी, तेनजिन लौधेन, केलसंग यांगडोन, छिरींग पाल्मो, टाशी डोल्मा,  छिरींग यांगजोम तथा सोनम नॉरर्जोम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *