September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं:डीएम रयाल 

0
1003279234
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य के परिप्रेक्ष्य में जनपद नैनीताल अन्तर्गत घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि तथा कतिपय स्थानों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी दशा में एलपीजी गैस की मुहैया सुनिश्चित करने के लिए गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की रोकथाम एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाये रखना बेहद जरुरी है।
 मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रयाल ने अपर जिलाधिकारी समेत नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी तथा समस्त उप जिला अधिकारियों सहित जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये हंै कि  एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के दृष्टिगत लगातार छापेमारी की कार्यवाही करते हुए जनपद अन्र्तगत गैस वितरण एजेन्सियों पर प्रभावी पर्यवेक्षण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए गैस एजेन्सियों से संबन्धित गोदाम में स्टॉक की स्थिति, एलपीजी सिलेन्डर वितरण की स्थिति तथा सिलेंडरों के वितरण व्यवस्था में एक के पश्चात् दूसरे सिलेंडर में अन्तराल से संबन्धित नियमों का पालन की स्थिति, एलपीजी सिलेंडरों के अवैध रिफिलिंग पर कार्यवाही तथा उपभोक्ता को निर्गत गैस वितरण पासबुक में वितरण से संबन्धित विवरण का अंकन  करने को कहा है।उन्होंने कहा कि छापेमारी की कार्यवाही के दौरान विशेष निगरानी रखते हुए अनियमितता पाये जाने की स्थिति में प्रभावी कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *