September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पुलिस

0
1003275727
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अपना आदेश लिया वापस

सरोवर नगरी में पूर्व की भांति खुले रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मल्लीताल व्यापार मंडल और तल्लीताल व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के नेतृत्व में मंगलवार को कोतवाली मल्लीताल मैं रात्रि 11:00 सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने के पुलिस के आदेश के विरोध में सभी ने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया। व्यापारियों के साथ होटल एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन देते हुए कोतवाली में व्यापारियों के साथ धरना दिया इस दौरान व्यापारी काफी आकरोर्षित नजर आए व्यापारियों का साफ कहना था पुलिस प्रशासन की हिटलर शाही नहीं चलेगी। जिले में आप कुछ भी नियम लागू करो लेकिन पर्यटन नगरी नैनीताल को उससे प्रशासन और पुलिस को अलग रखना होगा क्योंकि नगरी पर्यटन नगरी है और 12 महीनो पर्यटकों का आवागमन रहता है और ऐसे तुगलगी फरमान से यहां का व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारियों की यह मांग मांगते हुए पुलिस बैक फुट में आई और उनके द्वारा लगाया गया नियम को वापस लेना पड़ा आप पूर्व की भांति रात्रि तक सरोवर नगरी के प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। बता दे पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल ने कहा कि पिछले दिनों हल्द्वानी में एक घटना को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया था। लेकिन सरोवर नगरी पर्यटन नगरी है उसके देखते हुए यहां से यह नियम को वापस ले लिया है अब सामान्य रूप से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। व्यापारियों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए अपने आंदोलन को स्थगित किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, तल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव अमन दीप सिंह आनंद, उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, राजेश वर्मा, रईस खान सोनू बिष्ट, शमशाद हुसैन,सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *