September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विजिटिंग प्रोफेसर डायरेक्टरेट तथा रसायन विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में

0
1003166677
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जर्मन वैज्ञानिक प्रो. क्रिस्टोफ अरेंज ने

“स्पिंगों लिपिड मेटाबोलिज्म फॉर ड्रग डिस्कवरी” विषय पर दिया व्याख्यान

नैनीताल। सरोवर नगरी में विजिटिंग प्रोफेसर डायरेक्टरेट तथा रसायन विज्ञान विभाग द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी कैंपस में आयोजित विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं गेस्ट स्पीकर के रूप में प्रख्यात जर्मन वैज्ञानिक प्रो. क्रिस्टोफ अरेंज ने “स्पिंगों लिपिड मेटाबोलिज्म फॉर ड्रग डिस्कवरी” विषय पर अपना व्याख्यान दिया, साथ ही जे. ऐन.यू. नई दिल्ली से आई प्रो. शैलज़ा सिंह ने मलेरिया की रोकथाम और उसके पैरासाइट को ब्लॉक करने में होने वाली रिसर्च पर अपना कार्य सांझा कर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन प्रो. चित्रा पांडे ने की. कार्यक्रम का संचालन प्रो. सहराज अली ने किया. निदेशक प्रो. ललित तिवारी ने सभी का स्वागत किया गया.
दोनों ही वक्ताओं ने अपनी शोध यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने युवाओं को जिज्ञासा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ शोध कार्य करने का संदेश दिया.
रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रो. नंदा गोपाल साहू ने प्रो. क्रिस्टोफ का स्वागत करते हुए उनकी शोध उपलब्धियों का संक्षिप्त परिचय दिया और बताया कि और उनके मार्गदर्शन से विभाग के शोधार्थी व विद्यार्थी नई उपलब्धियों की ओर प्रेरित होते रहेंगे. प्रॉफ क्रिस्टोफ एवं प्रॉफ शैलजा को शॉल उड़ाकर तथा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया ।

इस अवसर पर प्रो. गीता तिवारी, डॉ. सुहेल जावेद, प्रो. महेश चंद्र आर्या, डॉ. मनोज धूनी , डॉ. पैनी जोशी, डॉ. ललित मोहन, डॉ. गिरीश खर्कवाल, डॉ. आंचल अनेजा और डॉ. भावना पंत सहित रसायन विभाग के शोधार्थी, एमएससी के विद्यार्थी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
अंत में डॉ. दीपशिखा जोशी ने दोनों वक्ताओं को स्मृति‑चिह्न भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *