September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला बार में ई लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ एआई से मिलेगी अधिवक्ताओं को नई ताकत

0
1003159824
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में बीरवार को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित डिजिटल ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने फ ीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने इसे न्यायिक कार्यप्रणाली को गति देने वाली ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों से प्रतिदिन आने वाले आदेशों और निर्णयों की त्वरित जानकारी अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है, कहा कि डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अधिवक्ता नवीनतम फैसलों और विधिक तथ्यों से तुरंत अवगत हो सकेंगे जिससे न्याय प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस पहल को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि ई-लाइब्रेरी में उच्चतम न्यायालय तथा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से जुड़े २७ लाख से अधिक प्रकरणों का डाटाबेस मौजूद हैं, इससे अधिवक्ताओं को शोध कार्य में व्यापक सहायता मिलेगी जिससे समय की बचत भी होगी।
एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि डिजिटल ई.लाइब्रेरी अत्याधुनिक एआई फीचर से लैस है इसमें सिविल क्रिमिनल सर्विस ट्रिबयूनल और एनआई एकट सहित विभिन्न प्रकार के मामलों में प्रश्न पूछने पर त्वरित और सटीक उत्तर प्राप्त किए जा सकेंगे साथ ही याचिकाओं और प्रार्थना पत्रों की ड्राफ्टिंग में भी यह प्रणाली बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। नई व्यवस्था से नैनीताल की न्यायिक कार्यप्रणाली में तकनीकी क्रांति का आगाज माना जा रहा है अधिवक्ताओं ने इसे डिजिटल युग की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम बताया है जिससे न्याय व्यवस्था और अधिक सुलभ सरल और प्रभावशाली बनेगी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान समेत कई अधिवकता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *