September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एसएसपी डॉ मंजूनाथ के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

0
1003157031
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल क्षेत्र में 434 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल नैनीताल। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं। बता दें इसी क्रम में डॉ० जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नैनीताल व रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल/भवाली के पर्यवेक्षण तथा राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25 फरवरी को भीमताल क्षेत्र के चॉफी रोड वन विभाग बैरियर के पास चैकिंग के दौरान धानाचूली बैण्ड से भीमताल की तरफ से एक अल्टो कार सं0 यू के 06 के 4585 में 04 अभियुक्तों को अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भीमताल पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया इस मौके पर
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह, कानि0 बलजीत सिंह, कानि0 विरेन्द्र कुमार गोले, कानि0 शैलेन्द्र कुमार, कानि0 सतीश सिंह राणा द्वारा गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्तगण
1. राजेन्द्र सिंह नगर कोटी पुत्र स्व0 दीवान सिंह नगर कोटी निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र- 27 वर्ष

2. बॉबी नगर कोटी पुत्र देवेन्द्र नगरकोटी निवासी फतेहपुर मेन थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 24 वर्ष

3. नीतीश नगरकोटी पुत्र प्रमोद नगरकोटी निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र- 30 वर्ष

4. शिवांश रावत पुत्र शैलेज रावत निवासी भट्ट कॉलोनी थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र-23 वर्ष

बरामदगी

कुल 434 ग्राम अवैध चरस मय वाहन अल्टो कार सं0 UK06K4585

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *