September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

चिंतन दिवस से प्रारंभ तीन दिवसीय शिविर का विधिवत हुआ रंगारंग समापन

0
1003140063
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । इन्नोवेटिव स्काउट एवं गाइड ओपन ग्रुप की पहल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास के सहयोग से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दुचौड़ में स्काउट एवं गाइड का प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान शिविर का आयोजन किया गया चिंतन दिवस से प्रारंभ तीन दिवसीय शिविर का विधिवत समापन हो गया।
समापन में प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर ने कहा कि शिक्षणेत्तर गतिविधियों के रूप में स्काउटिंग एक अच्छी गतिविधि है। शिविर संयोजक एवं इन्नोवेटिव स्काउट ग्रुप के संस्थापक ग्रुप लीडर डॉ हिमांशु पांडे ने बताया की स्काउटिंग गतिविधियों में गतिशीलता एवं निरंतर बनाए रखने के उद्देश्य से बच्चों के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करना काफी लाभदायक रहता है। इस दौरान बच्चों को गांठे तथा बंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसे जीवनोपयोगी कौशल की जानकारी दी गई साथ ही बच्चों ने स्काउट गाइड आंदोलन के इतिहास, स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत तथा नियम तथा प्रतिज्ञा का भी अभयास किया।शिविर के आयोजन में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से इन्नोवेटिव गाइड ग्रुप की लीडर दीपा पांडे, जिला सचिव आर एस जीना, बलॉक सचिव हरीश पाठक, स्काउट मास्टर मोहित सिंह, कैलाश चंद्र सिंह, महेश जोशी आदि द्वारा योगदान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *