September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री रामसेवक सभा द्वारा 30वें फागोत्सव मैं दूसरे दिन

0
1003136554
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

15 महिला होलियार दलों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री रामसेवक सभा,मल्लीताल नैनीताल द्वारा 30वें फागोत्सव के अंतर्गत आज सभी महिला होलियारो की टीमों द्वारा अपनी होली का मंचन किया गया,आज 15 महिला टीमों ने मंचन में प्रतिभाग किया जिसमें महिला होली दल कृष्णापुर, समर्पण वूमेन वेलफेयर सोसाइटी,मां जगदम्बा महिला होली समिति,मां वैष्णो देवी ग्रुप तल्लीताल, मां अम्बे तल्लीताल,प्रेरणा महिला संगठन नैनीताल,जय श्री हनुमते हनुमान मंदिर समिति नैनीताल,नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल, शेर का डांडा, सात नंबर नैनीताल,जय मां दूनागिरी सहायता समूह नैनीताल,जय मां वैष्णो समिति अयारपाटा ,मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप,नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल,नैनी जागृति समूह नैनीताल, रिद्धि-सिद्धि होली दलो ने श्री राम सेवक सभा प्रांगण में अपनी प्रस्तुती पेश की इस दौरान भारी संख्या में जनता ने दलों की प्रस्तुति का खूब आनंद लिया, फागोत्सव के कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट , मीनाक्षी कीर्ति जी व श्री मुकेश जोशी मोंटू, प्रो ललित तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। मेरी नैया पार लगाए गंगा सागर में , बाके बिहारी तुझे देख कर मेरे नयना उलझ गएचुनरी रंगा दो आओ बाके बिहारी रंगीला आओ बाके बिहारी , गोकुल से कान्हा आने लगे होली का ये दिन आ गया होली खेलत है कैलाश पति ,तीनों लोको में होली , मैं बता होली खेलूंगा राधा तेरे अंगना में,रंग खेलुला धूम मचूला, रंग खेलुला धूम मचूला के होली गीतों से गुंजायमान है नैनीताल। स्वांग के द्वारा मोबाइल का प्रयोग कम करे ,सहित शराब एवं बदलते परिवारिक चक्र पर प्रस्तुति हुई । प्रत्येक टीम के एक होली गायक को सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वाली में मीणा शर्मा ,संगीता अग्रवार ,भावना बिष्ट ,हिमानी रौतेला ,भावना ,लता रावत ,रेणु कोहली ,अंजू बिष्ट ,गीता बिष्ट ,शांति रावत ,गीता ,कमला रावत ,भगवती बिष्ट , वंदना तिवारी ,भगवती शर्मा सम्मानित हुए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डा सरस्वती खेतवाल, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज लाल साह,महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मोंटू , राम सेवक सभा के सदस्य मोहित लाल साह, देवेंद्र लाल साह, डा. ललित तिवारी,भीम सिंह कार्की, कैलाश बोरा, आशु,राजेंद्र सिंह बजेठा,गिरीश भट्ट,मिथिलेश पांडे, ललित मोहन साह, गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत, गोधन सिंह बिष्ट,आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह,कोषाध्यक्ष बिमल साह, केदार राठौर,खुशहाल सिंह कार्की,उमेश भट्ट, रंजीत शर्मा,सभासद ललिता दफोटी,अमिता साह,आभा शाह, रानी साह,विनीता पांडे,दीपिका बिनवाल,दीप्ति साह,दीपा पांडे,मंजू रौतेला,जीवंती भट्ट,ज्योति ढोंडियाल, मुन्नी तिवारी, प्रीति डंगवाल, भारती साह, सुमन साह, पुष्पा बवाड़ी,रेशमा टंडन,मंजू वर्मा,लता रावत,दिव्या साह,खष्टी साह,दीपा चौधरी, ममता साह,कनिका साह, किरन साह,कलावती असवाल, रेखा जोशी आदि लोग उपस्थित रहे। बता दे श्री रामसेवक सभा में फागोत्सव में कल बुधवार को महिला बैठकी अपरान्ह 2 बजे से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *