September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सैनिक स्कूल के मेधावी छात्र कौशल नौ सैनिक के रुप में चयनित

0
1003129520
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी   के प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि विद्यालय के मेधावी छात्र कौशल चंद्र विश्वकर्मा पुत्र नरेश कुमार का  भारतीय नौसेना में नौ सैनिक के रुप चयन से विद्यालय परिवार ओर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्य मेहता के मुताबिक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाले कौशल चंद्र विश्वकर्मा ने कठोर परिश्रम व लगन से यह मुकाम हासिल हो पाया है। कौशल की प्रारंभिक पढ़ाई भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल से हुई और विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें पूरा सहयोग किया गया और उन्होंने विद्यालय से नेवल एनसीसी कैडेट्स होने का भी गौरव प्राप्त किया। वर्तमान में वह नगर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में रहते हैं और इसके अलावा हॉकी और फुटबॉल में भी ये नेशनल खेल चुके हैं। कौशल चंद्र विश्वकर्मा का पैतृक गांव जनपद चंपावत जिले में स्थित है। दूसरी ओर भारतीय नौ सेना में चयन से पूरे गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है,चयन पर कौशल को ग्रामवासी और क्षेत्रवासी बधाइयां दे रहे हैं। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के मैनेजर ज्योति प्रकाश समेत कालेज परिवार ने कौशल के चयन पर खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *