September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय

0
1003074196
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में

पुरुष वर्ग में डीएसबी कैंपस ने प्रथम स्थान और महिला वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी रही विजेता

​नैनीताल। सरोवर नगरी में डीएसबी परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन डीएसए ग्राउंड, मल्लीताल में हुआ। प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. नीता बोरा शर्मा निदेशक डीएसबी परिसर द्वारा किया गया, जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ललित तिवारी विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान एवं प्रभारी डी एस डब्ल्यू द्वारा किया गया ।
​पुरुष वर्ग में डीएसबी कैंपस नैनीताल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी विजेता रही।
​उपविजेता: महिला वर्ग में एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर तथा राधे हरी कॉलेज काशीपुर उपविजेता रहे।
​व्यक्तिगत उपलब्धियां (स्वर्ण पदक)
​महिला वर्ग: तनुजा बिष्ट (46 किग्रा ), सुनीता आर्या (49 किग्रा ), बीना बसेरा (53 किग्रा), संजना रावत (57 किग्रा ), पायल जोशी (62 किग्रा), प्रियांशी (67kg) और मानसी (73 किग्रा )।
​पुरुष वर्ग: हनुमंत (54 किग्रा ), तनुज नेगी (58 किग्रा ), अंकित यादव (63 किग्रा ), सचिन बाफिला (68 किग्रा ), साहिल चंद (79 किग्रा ), चित्रांग बिष्ट (80 किग्रा ), मानस ननवाल (87 किग्रा और तजिंदर शर्मा (87+ किग्रा )। टाइकोंडो
​प्रतियोगिता में गीता आर्या, अमीषा मंडल, रिया जोशी, काजल आर्या, हिमानी आर्या, आदर्श कुमार, विभोर भट्ट, विवेक चंद्रा, ध्रुव, लक्ष्मण आर्या और पीयूष रावत ने रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी व सचिव क्रीड़ा परिषद डॉ. संतोष कुमार के द्वारा अवगत कराया गया की यह टीम अगले माह उड़ीसा तथा पंजाब में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। ताइक्वांडो ओलम्पिक में 2000 में सिडनी में शामिल किया गया तथा कोरियन विरासत का यह खेल ईशा पूर्व 50 बमवर्ष से खेला जाता है तथा वर्तमान में 206 देश में खेल जा रहा है । यह तर्ज ऊर्जा के साथ पैर एवं मुट्ठी से खेला जाता है तथा युवाओं को फिट रखने का खेल है जिससे दिमाग भी बेहतर रहता है ।
इस अवसर पर डॉक्टर बी के सिंह, डॉक्टर राजेश कुमार डॉक्टर सुरेन्द्र सिंह नेगी डॉक्टर सुदर्शन सिंह कुमार, डॉक्टर हेमा पांडे, डॉक्टर विकास रंजन डॉक्टर संजय टम्टा अनीता बोरा, अपूर्वा बिष्ट, शिखा बिष्ट, और अतुल चंद्रा शामिल थे। लाल सिंह बिष्ट आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहे।
​
​प्रतियोगिता को पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए
​श्री नीरज कुमार (प्रशिक्षक, काशीपुर)
​श्री नरेश कुमार (प्रशिक्षक, गदरपुर/रुद्रपुर)
​श्री सुनील सिंह थापा, श्री विश्वकेतु वैद्य, श्री समीर, कु० ज्योति दुर्गापाल और कु० भूमिका दुर्गापाल (सभी प्रशिक्षक, नैनीताल) के द्वारा प्रतियोगिता संपन्न कराई गई । इससे पूर्व अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *