September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

युवती लापता युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

0
1003039387
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भाजपा कार्यकर्ताओं संग पिता पहुंचे कोतवाली मुकदमा दर्ज

दो टीमें जांच और तलाश में जुटी

भवाली नैनीताल। गरमपानी क्षेत्र से युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है युवती के पिता ने बारबर की दुकान में कार्यरत युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है शनिवार को पीड़ित के पिता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भवाली कोतवाली पहुंचे और मामले में तहरीर सौंपी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है परिजनों के अनुसार युवती पिछले तीन महीनों से लापता है हाल ही में मिली जानकारी के आधार पर परिवार ने बताया कि विशेष समुदाय का युवक उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया है युवती की मां का कहना है कि उनकी बेटी का फोन आया था जिसमें उसने जबरन साथ ले जाने और मारपीट किए जाने की बात कही मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता भावना मेहरा व मनोज भट्ट ने युवतीेे के परिजनों के साथ भवाली कोतवाली पहुच पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग। उन्होंने प्रशासन से मामले की भी गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की साथ ही भाजपा प्रतिनिधियों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और उनके संबंधित थानों से आपराधिक रिकॉर्ड मंगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की जिससे उनके आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच सुनिश्चित की जा सके
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर रवाना किया गया है उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष शुभम कुमार रवि कुमार वैभव आनंद योगेश ढेला रजत गुणवंत मोहित कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *