September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान मे

0
1003036443
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बन्नी ने परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व एक पौधा धरती मां के नाम किया

नैनीताल। पौधारोपण अभियान के 579वे दिन डीडीहाट में पौधारोपण को विवाह समारोह से जोड़ने के कार्यक्रम के तहत डीडीहाट निवासी महिमन सिंह कन्याल व राधिका कन्याल की पुत्री बीनू बन्नी ने परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व एक पौधा धरती मां के नाम के तहत अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ पौधारोपण किया। बीनू ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगी।
महिमन सिंह कन्याल ने कहा कि अब वह इस पौधे की देखरेख परिवार के एक सदस्य के रूप में करेंगे। उन्होंने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आम जनमानस में प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना बढ़ती है। विवाह समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, सामाजिक कार्यकर्ता विपिन जोशी, प्रदीप कन्याल, नंदन सिंह चूफाल, महिमनखड़ायत ,पंकज ,कविंद्र, कमलेश दीपिका पानू सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *