September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

विधायक कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को  दिए कड़े निर्देश

0
1003031880
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

धारी नैनीताल। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज विकास भवन भीमताल  में  वन विभाग, उद्यान विभाग तथा एसबीआई बीमा कंपनी के उच्च अधिकारियों के साथ की।
 बैठक में विधायक कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा बाघ व गुलदार के द्वारा भीमताल विधानसभा मै लगातार ४ महिलाओं को  अपना निवाला बना दिया है लेकिन अभी तक आदमखोर बाघ व  गुलादार की आदमखोर होने की पुष्टि नहीं हो पाई है! ना ही पकड़े गये गुरदारो की डीएनए रिपोर्ट आ पाई है!  उधर विधायक कैड़ा ने वन निगम के अधिकारियो को कहा धारी, रामगढ़ तथा ओखलकांडा व भीमताल के घाटों  में  अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी नहीं मिल पा रही! जिस करण मजबूरन लोगो को कभी .कभी जगलो से कच्ची लडक़ी काटनी पड़ रही है!  जिस कारण  पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है।  विधायक कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियो की आदमखोर बाघ व गुलदार की शीघ्र पकडऩे तथा पडक़े गुलदारो की डीएनए रिपोर्ट शीघ्र मगाने, जगल से लगे गाँव में सौर ऊर्जा लाइट लगाने चारे की व्यवस्था करने व गाँव गाँव में बाघ व गुलदार के आतंक से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये
विधायक कैड़ा ने एसबीआई बीमा कंपनी व उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियो को किसानो को उचित आलू बीमा राशि देने को कहा! इस दौरान  मंडल अध्यक्ष भीमताल कमल जोशी, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, जिला मंत्री मनोज भट्ट, प्रकाश चंद्र, अनिल चनोतिया, दिनेश सागुड़ी समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *