September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

व्यापार मंडल तल्लीताल व्यापारियों की हुई बैठक मे

0
1003029334
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव कराने पर बनी सहमति

दोनों संगठन बनने के बाद ट्रास के माध्यम से होगा नगर अध्यक्ष का चुनाव देंगे प्रस्ताव : मारुति शाह

नैनीताल। सरोवर नगरी में व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति नंदन शाह के नेतृत्व में नवज्योति क्लब हाल में तल्लीताल मल्लीताल व्यापार मंडल के विलय को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष मारुति नंदन शाह द्वारा एक प्रस्ताव बनाकर बताया की दोनों व्यापार मंडल को एक होना चाहिए लेकिन तल्लीताल का अपना एक अस्तित्व है उसको बनाए रखते हुए तल्लीताल व्यापार मंडल का चुनाव अलग और मल्लीताल व्यापार मंडल का चुनाव अलग-अलग होना चाहिए और उसके बाद दोनों संगठनों के पदाधिकारी की बैठक के बाद ट्रास के माध्यम से शहर अध्यक्ष का चुनाव किया जाए और व्यापार मंडल तल्लीताल और मल्लीताल अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहें और शहर से संबंधित कोई भी मामला आए तो उसका डिसीजन जो नियुक्त नगर अध्यक्ष होगा उसके द्वारा लिया जाएगा संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर अन्य संगठनों को भी नैनीताल व्यापार मंडल में जोड़कर व्यापार मंडल का महा संगठन बनाने का भी प्रस्ताव उनके द्वारा रखा गया। जिस पर सभी व्यापारियों ने अपनी सहमति देते हुए जल्द तल्लीताल में चुनाव कराने की बात कही। अध्यक्ष मारुति नंदन शाह ने कहा जल्दी प्रस्ताव बनाकर मल्लीताल व्यापार मंडल को दिया जाएगा और सहमति बनने के बाद इस प्रस्ताव को अमल में लाया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नासिर खान महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी महामंत्री अमनदीप आनंद उपसचिव जयंत उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश लाल, कमलेश शाह कान्हा, कनक शाह, विजय कुमार, रचित तिवारी, पार्थ शाह, आयुष भंडारी, मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *