September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों को लेकर

0
1003027998
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एडीएम राय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

नैनीताल। सरोवर नगरी में फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा के क्रम में, विवेक राय, अपर जिलाधिकारी/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्राधिकृत बीएलए-1 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र हेतु बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए जाने का आग्रह किया गया।
श्री राय ने अवगत कराया कि जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक
Indian National Congress द्वारा 643 तथा
Bharatiya Janata Party द्वारा 913
बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति की जा चुकी है। अन्य राजनीतिक दलों से भी शीघ्र बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का अनुरोध किया गया।
विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रारंभिक गतिविधियों के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा वर्ष 2003 की निर्वाचन नामावली के मतदाताओं का वर्तमान निर्वाचन नामावली से BLO ऐप के माध्यम से मिलान किया जा रहा है। कुल 8,14,878 मतदाताओं के सापेक्ष 6,31,277 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है, जो लगभग 77.47 प्रतिशत है।
इसके अतिरिक्त, 1 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक युवा एवं महिला मतदाताओं की पहचान हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क एवं समन्वय संवाद स्थापित किया जा रहा है।
बैठक में इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया की डिजिटल पहल “बुक अ कॉल विथ बी एल ओ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस व्यवस्था के माध्यम से मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी से सीधे संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता संबंधी शिकायतें एवं प्रश्न सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुँचेंगे तथा उनका समाधान 48 घंटे से पूर्व सुनिश्चित किया जाएगा।
उक्त बैठक में श्री हंसा दत्त पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल सहित जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी हरिश चंद्र, प्रकाश पटवाल, प्रकाश पाठक, मनोज कुमार शर्मा, प्रताप सिंह रैकवाल, बहादुर सिंह नगदली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *