September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

झीलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण पर हुई विकास भवन मे बैठक और हुई खुलकर चर्चा

0
1003027411
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल नैनीताल। भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल झीलों के सौन्दर्यीकरण को लेकर आज शुक्रवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय के दिशानिर्देशों पर जिला विकास अधिकारी गोस्वामी ने झीलों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण में संबंधित झील से जुड़े दर्जन भर विभागों शहर के सामाजिक वर्गों से जुड़े लोगों के साथ समीक्षा बैठक की, वन विभाग, प्राधिकरण, जिला ग्राम्य अभिकरण, कृषि, उद्यान, पर्यटन, उरेडा, सिंचाई, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका, जिला पंचायत आदि विभागों से जुड़े अधिकारियों से सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सभी झीलों के सौन्दर्यीकरण के लिए बड़ी उच्च कोटि, कुमाऊँनी शैली में योजना तैयार करने की मांग की, झीलों की सुरक्षा हेतु प्रस्ताव तैयार करने की मांग की, बी.डी. पलड़िया ने कहाँ भीमताल झील की गाद मिट्टी निकासी कराये विभाग झील में आने वाले नालों की नियमित सफाई करे विभाग, ग्राफिक गेरा कॉलेज प्रतिनिधि डॉ फरहा खान ने सभी अधिकारियों से सभी झीलों के नियमित कूड़ा सफाई, प्लास्टिक मुक्त झीलों को रखने की मांग साथ ही सभी झीलों के चारो ओर अच्छी रैलिंग एवं लाइटिंग लगाने को कहाँ, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या ने सात ताल से नियमित कूड़ा सफाई के लिए गाड़ी कर्मचारियों की तैनाती की मांग की, रमेश पलड़िया ने बाग के आतंक से निजात दिलाने की मांग की साथ ही ग्रामीण रास्तो पर सौर ऊर्जा लाइट लगाने की मांग की, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने उद्यान विभाग से कहा डैम समीप पार्क, अन्य पार्क, सभी झीलों किनारे फूल शोदार सौंदर्य करने पर कार्य करे, वन विभाग, सिचाई विभाग, नगर पालिका झील किनारे झील में गिरे लकड़ी, पेड़ों को दौरा कर चयनित कर शीघ्र हटाए, झील में ज़मी गंदगी को हटाने के लिए सिंचाई विभाग कार्यवाही करे, साथ ही झीलों के संबंध में सरकार एवं केंद्र की चल रही योजना को झीलों से जोड़ने पर जोर दे, झीलों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर सभी विभाग दौरा कागजी कार्य कर रिपोर्ट विकास भवन कार्यालय को माह भीतर भेजे l पूरन बृजवासी ने कमल ताल एवं नल दमयन्ती ताल के लिए भी सौंदर्यीकरण एवं स्वैच्छिक कार्य करने पर जोर दिया जिस पर नगर पालिका एवं सिचाई विभाग ने योजना पर कार्य चलने की बात बताई, बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, बी.डी. पलड़िया, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राहुल कुमार,डॉ फरहा खान, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, सिंचाई विभाग एसडीओ मन मोहन सिंह, पंकज सूर्या, शुभम प्रधान, रमेश पलड़ीया, महेंद्र धौनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *