September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बाबा नीम करोरी महाराज के आशीर्वाद से मरीजो को सौगात

0
1003017690
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कैंची धाम ट्रस्ट की जनहित में सराहनी कार्य

बीडी पांडे चिकित्सालय में अत्याधुनिक एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन की भेंट

नैनीताल में मरीजों को मिली राहत

नैनीताल। सरोवर नगरी में कैंची धाम ट्रस्ट द्वारा बीडी पांडे चिकित्सालय में मरीजो के उपचार के लिए अत्याधुनिक एक्स-रे डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन उपहार में भेंट की है। आज गुरुवार को बीडी पांडे चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण कुमार टम्टा, डॉ अनिरुद्ध गंगोला, संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शाह, व्यवस्थापक प्रदीप शाह, और एमपी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान डॉक्टर तरुण कुमार टम्टा ने कैंची धाम ट्रस्ट टीम के पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा नैनीताल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को अब अत्याधुनिक मशीनों द्वारा उपचार किया जाएगा जिसका लाभ यहां की जनता को मिलेगा उसके लिए उन्होंने शहर की जनता को यह सौगात देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कैची धाम ट्रस्ट संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा डॉक्टर तरुण कुमार टम्टा और डॉक्टर अनिरुद्ध गंगोला के द्वारा ट्रस्ट को इनके द्वारा मशीनों की आवश्यकता को लेकर प्रस्ताव दिया था। बाबा नीम करोरी महाराज का आशीर्वाद से कैंची धाम ट्रस्ट इस तरह के काम करती आ रही है हमने उनके प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन भेंट की है। और बाबा जी के आशीर्वाद से इसको स्थापित कर इस कार्य को संपूर्ण किया गया है। यह कार्य महाराज की कृपा से हुआ है। आपको बता दें महाराज की कृपा से कैंची धाम ट्रस्ट इस प्रकार के कार्य करती आ रही है और अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा जहां पर मशीन स्थापित की गई है उन कमरों में सीलन है और उसको भी चिकित्सालय द्वारा प्रस्ताव देने के बाद ट्रस्ट द्वारा कमरे का सोघ्यकरण किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सालय के असिस्टेंट एनएसजी सुपरीटेंडेंट शारदा गिनवाल, कर्मचारी गणेश शर्मा, कमला आर्या, निकिता बोरा, अंकिता मेहरा, सहित अन्य डॉक्टर कर्मचारी नर्स मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *