September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का किया स्वागत

0
1003013353
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुखय न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का बुधवार को हाईकोर्ट बार सभागार पहुंचने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया ।
इस मौके पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए मुखय न्यायधीश ने कहा कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मात्र अपने २५ सालों के सफ र में  कई महत्वपूर्ण फैसले देकर न्यायिक क्षेत्र में अहम पहचान बनाई है और अन्य राज्यों के उच्च न्यायलय इस उच्च न्यायलय के द्वारा दिये गए खास  निर्णयों के आधार पर अपना फैसला दे रही रही हैं। मुखय न्यायधीश ने कहा कि वादकारियों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाना बार व बेंच का लक्ष्य है और बार व बेंच आपसी सामंजस्य से काम करेंगे। कहा है कि वे संगम नगरी प्रयागराज से देव भूमि उत्तराखंड में आये हैं। उनके लिए यह एक अहोभाग्य से कम नहीं है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।  
मुखय न्यायधीश ने कहा कि अधिवक्ताओं के सुझावों व समस्याओं को प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा । इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत ने मुखय न्यायधीश का स्वागत किया तथा एसोसिएशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वागत कार्यक्रम का संचालन महासचिव सौरभ अधिकारी ने किया ।
  समारोह में वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी, रविन्द्र मैठाणी, रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता, एमहाधिवक्ता एस एन बाबुलकर, सीएससी चंद्रशेखर सिंह रावत, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ललित शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र डोभाल, लोकेंद्र डोभाल, डीके शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील वशिष्ठ, श्रुति जोशी, दीप चंद जोशी, राजेश जोशी, राजेश शर्मा, डॉ कैलाश तिवारी, सीएम साह, प्रभा नैथानी, मंजू बहुगुणा, निरजंन भट्ट, संदीप तिवारी, भुवनेश जोशी, अविदित नौनियाल तथा प्रश्नना कर्नाटक सहित बड़ी संखया में अधिवक्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *