September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वन विभाग ने नलैना पटवाड़ागर क्षेत्र के 10 हेकटेयर में किया प्लांटेशन: वन रेंजर मुकुल कुमार शर्मा

0
1002969758
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । वन विभाग की ओर से नलैना पटवाड़ागर क्षेत्र में 10 हेकटेयर में किया गया प्लांटेशन फ ल-फूल रहा है। प्लांटेशन में लगाए गए बांस, मेहल, तुन, दाडि़म,घिंघारू तथा काफल के पौंधे फ ल फूल रहे हैं जिससे पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां यहां आ रही हैं। वहीं विभाग लगातार प्लांटेशन को बचाने के लिए सुरक्षा कार्य में जुटा हुआ है।
बता दें कि वर्ष 2022 में वन विभाग की ओर से नैनीताल वन प्रभाग के तहत मनोरा रेंज के पटवाडांगर नलैना क्षेत्र की 10 हेकटेयर भूमि पर प्लांटेशन किया। प्लांटेशन के दौरान विभाग की ओर से बांस, मेहल, तुन, दाडि़म तथा घिंघारू व काफ ल के पौंधे लगाए गए। पौधों को जानवरों से बचाने के लिए क्षेत्र में तारबाड़ भी किया गया, साथ ही क्षेत्र में बारिश का पानी जमा करने के लिए विभाग की ओर से कई चारखाल भी बनाए गए। वहीं हर साल की वनाअग्नि से प्लांटेशन को बचाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। जिसके चलते पांच साल बाद प्लांटेशन के दौरान लगाए गए पौंधे बड़े हो रहे हैं। वहीं क्षेत्र में पेड़ पौंधों के चलते पक्षियों की कई प्रजातियां जैसे वुडपैकर, तीतर, बटेर, कलीज फ ीजेंट, फि ंच, मैगपाई, हिमालयन बुलबुल, उल्लू व इगल व डब समेत अन्य पक्षी यहां दिखाई दे रहे हैं। जिसको लेकर विभाग की ओर से लगातार क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकुल चंद्र शर्मा के मुताबिक क्षेत्र में प्लांटेशन के बाद लगातार नजर रखी जा रही है। पौंधों के बढऩे और चारखाल में बारिश के दौरान पानी जमा होने यहां पक्षियों की आवाजाही भी बढ़ रही हैं। जो पर्यावरण के लिए एक अच्छा संदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *