September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए किया स्कूलों में २०० पौधों का रोपण

0
1002951169
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान बुधवार को ५६९वें दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के ५६९वें दिन विद्यालयों को पौधारोपण कार्यक्रमों से जोड़ते हुए मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम के तहत आज प्राथमिक विद्यालय आदीचौरा, जूनियर हाई स्कूल आदीचौरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेगधार में अध्यापकों व छात्र छात्राओं के माध्यम से पौधारोपण किया गया साथ ही प्रत्येक छात्र.छात्रा को दो पौधे पूलम और आडू के दिए गए। छात्र.छात्राएं पौधों को अपने घर के परिसर में रोपित करेंगे तथा परिवार के सदस्य के रूप में फलदार वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण करेंगे। गुरु रानी द्वारा छात्र.छात्राओं व अध्यापकों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई । गुरुरानी की इस पहल का सभी ने स्वागत किया है। दिनभर २००0 पौधों का रोपण किया गया। गुरु रानी ने कहा कि उद्यान कार्यालय डीडीहाट से दिए गए पौधों को छात्रछात्राओं को वितरित किया गया। कार्यक्रम में उद्यान विभाग के उद्यान सहायक दिनेश चंद्र भट्ट, समेत ललित बिष्ट, वीरेंद्र कन्याल,भूपेंद्र खोलिया, सरिता बिष्ट,धीरज मेहता, सचिन कुमार, राजेंद्र कुमार, बलवंत सिंह ,इंदिरा देउपा, हिमांशु भट्ट ,देवेंद्र चूफ ाल व भगवान सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *