September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हाटमिकस रोड निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम श्री कैंची धाम को सौंपा ज्ञापन

0
1002951133
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । रामनगर से भंडारपानी -अमगढी तललीसेठी -रतोडा- विल्लेख स्टेट हाईवे 71 के हाटमिस रोड निर्माण को लेकर मुखयमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी  श्री कैंचीधाम को सौंपा गया।
जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी कैंचीधाम को मुखयमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।लोनिवि ने शहीद बलवंत सिंह मेहरा मोटर मार्ग की पुरानी घोषणा के क्रम में मात्र सुरारीकरण की निविदा आमंत्रित की गयी है जबकि इस मार्ग को हाटमिकस किया जाना बहुत ही जरूरी है । यहाँ पर उपखनिज का कारोबार लगातार चलता रहता है जिससे बहुत अधिक वाहनों का दबाव रहता है साथ ही कैचीधाम पहुँचने के लिए रामनगर बेतालघाट वाया शहीद मार्ग से होकर वाहनों का परिचालन रहता है । विभागीय अधिकारियों के द्वारा निविदा में स्पष्ट नही किया गया है कि वे कौन सा कार्य करवाने हैं जिससे काफी संसय बना हुआ है ।क्षेत्र के ग्राम प्रधानों बीडीसी सदस्यों तथा व्लाक प्रमुख के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया गया है कि इस मार्ग पर हाटमिकस मार्क के अलावा कोई भी कार्य स्वीकार्य योग्य नही है। दूसरी ओर मामले में अधिशासी अभियंता हीरा सिह ने कहा कि
 निविदा पर कोई ठेकेदार निविदा की शर्तो को पूर्ण नहीं कर पाया है ,अब पुन: निविदा प्रक्रिया आमंत्रित की गयी है ।निविदा स्वीकृति के बाद इस मार्ग पर हाटमिकस कार्य ही कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा समेत तरूण कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह महरा, पीयूष सिंह, हरेन्द्र सिंह तथा मंजू देवी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *