September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हफ्ते भर से चला रहा विवाद एसडीएम नवाजिश की मध्यस्थता के बाद हुआ समाप्त

0
1002937913
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पालिका खेल विभाग और डीएसए के संयुक्त तत्वाधान में पृथ्वीराज बिष्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

नैनीताल। सरोवर नगरी में पिछले कई दिनों से चल रहा क्रिकेट विवाद आज आपसी सहमति के बाद समाप्त हो गया और पालिका को बैक फुट पर आना पड़ा प्रशासन के प्रतिनिधि परगना मजिस्ट्रेट नवाजिश खलिक की मध्यस्थता के बाद
नगर पालिका, और खेल विभाग के बीच डीएसए द्वारा पृथ्वीराज बिष्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त रूप से किया जाएगा जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत और डीएसए के प्रतिनिधि द्वारा हस्ताक्षर कर इस विवाद को समाप्त किया गया। और तत्पश्चात उद्घाटन मैच कराया गया बता दें पिच में नमी के कारण सिर्फ दो ओवर का मैच कराकर रोक दिया गया कल बुधवार या बृहस्पतिवार से विधिवत टूर्नामेंट प्रारंभ हो जाएगा। इस विवाद के चलते क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और पुलिस ने भी राहत की साथ ली। बता दे प्रातः जब खेल विभाग द्वारा अपने द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ करने पहुंचे थे तो उसे दौरान पुलिस द्वारा सभी क्रिकेट प्रेमियों और पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के वाहन को भी ग्राउंड में नहीं आने दिया जिस पर विवाद और बढ़ गया। क्योंकि शहर की प्रथम नागरिक पालिका अध्यक्ष को रोकना न्यायोजित नहीं लगता है जिसको लेकर सभासदों और स्थानी लोगों ने पुलिस की इस कार्य प्रणाली का विरोध करते हुए संबंधित अधिकारी को लाइन हाजिर करने की बात कही लगभग आधे घंटे बाद पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल पिच पर पहुंच गई और धरने पर बैठ गई इस दौरान सभासदों ने मैदान में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया l
जिस पर एसपी क्राइम और यातायात जगदीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर कहां विवाद ना हो और शांति व्यवस्था भंग ना हो इसको लेकर किसी को भी ग्राउंड में ना प्रवेश करने के लिए सभी द्वारों पर बैरिकेडिंग कर रखी थी और वहां पुलिस थाना थी उन्होंने पालिका अध्यक्ष से क्षमा प्रार्थी करते हुए पुलिस को हटा लिया। और इन सभी के हस्तक्षेप के बाद क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारंभ हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *