September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा का पदोन्नति के उपरांत

0
1002920836
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर

नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल का पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस /सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा कार्य के प्रति उनके समर्पण तथा बेहतर कार्य कुशलता की प्रशंसा करते हुए नवीन तैनाती तथा अग्रिम दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी गई। बता दें दीपशिखा अग्रवाल अक्टूबर 2024 से जनपद में नियुक्ति के दौरान क्षेत्राधिकारी लालकुआं तथा क्षेत्राधिकारी भवाली के पद पर तैनात रही। उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण मामलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस मौके पर विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, सीएफओ गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल हरकेश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिसूचना मीना पांडे, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा, प्रधान लिपिक, वाचक, आंकिक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *