September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

समाजसेवी शीलू कुमार ने दिखायी दरियादिली ग्रामीण की  बेटी की शादी के लिए की 51 हजार की घोषणा

0
1002897316
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

 लोगों ने की भूरि भूरि प्रशंसा 

नैनीताल। हरतप्पा पहुंचे समाजसेवी शीलू कुमार का ग्रामीणों ने स्वागत किया,इस दौरान शीलू ने ग्रामसभा को पानी के पाइप दिए और जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए ५१ हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की।
बता दें कि विधानसभा चुनाव २०२७ की तैयारी में जुटे युवा नेता व समाजसेवी शीलू कुमार अपनी टीम के साथ हरतप्पा पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को ध्यान से सुना तथा क्षेत्र में व्याप्त पानी की किल्लत दूर करने हेतु ग्राम पंचायत को पानी के पाइप मुहैया कराए। स्थानीय ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद दिया।
मौके पर मौजूद कई जरूरतमंद परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए शीलू कुमार ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए ५१ हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे आगे भी हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे। नाराजगी जताते हुए बोले बड़े पदों पर आसीन लोग दूरस्थ गांवों तक पहुंचने से कतराते हैं जबकि यहां की हालत आज भी चिंताजनक है। उन्होंने लोगों से १६ फ ऱवरी को बेतालघाट विधानसभा सममेलन में पहुंचने की भी अपील की। इस दौरान पवन रावत, मनीष, अभिषेक, फ रदीन तथा विनय सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *