September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया

0
1002893816
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एसपी हल्द्वानी ने हल्द्वानी शहर के ऑटो, ई–रिक्शा

प्राइवेट बस संचालकों तथा स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

हल्द्वानी नैनीताल। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।

उक्त अभियान के तहत  डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

यातायात जागरूकता माह में सार्थक परिणाम हासिल करने की दिशा में आज श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी शहर के ऑटो, ई–रिक्शा, प्राइवेट बस संचालकों तथा स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया साथ ही Good Samaritan scheme की जानकारी देकर सभी qको सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को निर्भीक होकर हर संभव मदद करने तथा स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, श्री महेश चंद्रा प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह सीपीयू हल्द्वानी, श्री शेर सिंह बिष्ट अध्यक्ष ऑटो यूनियन दमुआदूंगा, श्री राजा आहूजा अध्यक्ष ऑटो यूनियन ओके होटल समेत ऑटो, ई–रिक्शा, प्राइवेट बस संचालक, स्थानीय लोग तथा यातायात, सीपीयू पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *