September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्य महिला आयोग उ.प्र. के तत्वाधान में

0
1002893656
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

महिला सशाक्तिकरण संगम एवं सम्मान समारोह में

31 अधिकारी सहित 514 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महिलाओं के साथ हर समय तैयार है महिला आयोग-पुष्पा पाण्डेय

बरेली नैनीताल। राज्य महिला आयोग उ.प्र. के तत्वाधान में महिला सशाक्तिकरण संगम एवं सम्मान समारोह में 31 अधिकारी सहित विभिन्न विभाग एवं क्षेत्रों में काम करने वाली कुल 514 महिलाओं को सम्मानित किया गया। बता दे स्मार्ट सिटी पं. राधेश्याम कथावाचक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पाण्डेय ने कहा की उत्तर प्रदेश में आज हर क्षेत्र में महिलायें अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। जो महिला सशाक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है राज्य महिला आयोग अब लखनऊ के साथ साथ ब्लॉक स्तर पर महिलाओं से उनकी समस्याओं को सुनने का काम कर रहा है जिसके चलते पीड़ित महिलाओं को अब लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं आज का आयोजन महिला सशाक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम है। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सोनाली मिश्रा आई.पी.एस. ने कहा कि महिला सशाक्तिकरण की दिशा में आज का यह सम्मान समारोह वास्तव में महिलाओं के लिए एक प्रेरणा श्रोत्र कार्यक्रम साबित होगा उत्तर प्रदेश पुलिस भी वर्तमान समय में इस दिशा में सार्थक रूप से कार्य कर रही है।
अतिथि डॉ. तनु जैन सी.ई.ओ. कैन्ट ने कहा आयोग का यह कार्यक्रम निश्चित रूप से महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध होगा इस कार्यक्रम से निश्चित रूप से एक प्रेरणा का संचार हुआ है । अतिथि रीता सिंह उद्यमी ने कहा महिलाओं के लिए निरंतर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए जिससे महिलाओं में एक उर्जा का संचार होता है और अधिक काम करने की प्रेरणा मिलती है सम्मान समारोह में सम्मानित होने वालों में सोनाली मिश्रा आई.पी.एस., डॉ. तनु जैन, सी.ई.ओ. कैन्ट, गायत्री पाण्डेय उपनिदेशक मत्स्य विभाग, रितुजा तिवारी जिला कृर्षि अधिकारी, रश्मि शर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी, अनामिका अंकुर जैन औषधी निरिक्षक, शिखा पाण्डेय पूर्ति निरिक्षक, नीतू कनौजिया जिला सूचना अधिकारी, परमेश्वरी प्रभारी महिला थाना वहीं राजनैतिक क्षेत्र में रश्मिी जायसवाल चेयरमैन बहेड़ी, प्रेम लता राठौर चेयरमैन नवाबगंज, आरती यादव ब्लॉक प्रमुख आलमपुर जाफराबाद, ब्रजेश कुमारी बिथरी चैनपुर वहीं अन्य क्षेत्रों में खेल कूद में रिद्धी सिंह, विधि क्षेत्र में योगेश लोधी, पत्रकारिता में डॉ. वैसाली सिंह, आकांक्षा माथुर व्हीकल ट्रेनर, डॉ. लवी सिंह कवित्री, अंकिता भाटिया समाज सेविका, अर्चना पाठक सोशल मीडिया सहित महिला कल्याण विभाग स्वास्थ्य विभाग, माध्यमिक/बेसिक शिक्षा विभाग, बाल पुष्टाहार और पुलिस विभाग की 514 महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग मोनिका राणा जिला प्रवेशन अधिकारी, समाज सेवी निहाल सिंह, चंचल गंगवार, रिंकी सैनी, डॉ. इशू पाठक, दीप्ती मिश्रा, संजय वर्मा, रंजन सिंह मौजूद थे इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन संतोष पाण्डेय एवं डॉ. नेहा यादव ने संयुक्त रूप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *