September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा युवा नेता रितुल कुमार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोनीत

0
1002882188
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर मिठाई खिलाकर दी बधाई

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल जिले के अंतर्गत आने वाले सभी नगर मंडलों के मोर्चों की घोषणा भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा कर दी गई है जिसमें नैनीताल नगर मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार को नियुक्त किया गया है। घोषणा होता ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रितूल को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। रितुल पूर्व में युवा मोर्चा में मंत्री एवं उसके बाद महामंत्री के रूप में कार्य कर चुके है। संगठन ने उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दायित्व मिलने पर
रितुल कुमार ने कहा संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके विधायक सरिता आर्या,मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की,महामंत्री हरीश राणा एवं आशीष बजाज,अरविंद पडियार,मोहित रौतेला,आयुष भंडारी,विक्रम राठौर,संतोष कुमार,हर्षित बिष्ट सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *