September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पृथ्वीराज क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान

0
1002872517
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पालिका के साथ क्रिकेट प्रेमियों ने खेल विभाग के खिलाफ की नारेबाजी विरोध के चलते नहीं हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रसिद्ध डीएसए ग्राउंड में मंगलवार को पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल पृथ्वीराज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने जब पहुंचती है तो इस दौरान जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत भी खेल विभाग द्वारा संचालित टूर्नामेंट का शुभारंभ करने पहुंच गई तो क्या था दोनों में तकरार हुई इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों और सभासदों द्वारा पिच पर बैठकर खेल विभाग वापस जाओ के नारे लगाकर विरोध जाहिर किया। पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत के मध्य टूर्नामेंट कराने को लेकर नोक झोंक भी हुई और मामला कोतवाली पहुंच गया जिला खेल अधिकारी निर्मल पंत ने कोतवाली में शिकायत की इसके बाद कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक द्वारा ग्राउंड में पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया जिस पर डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने उनको बताया कि 2025 में नगर पालिका को प्रशासक द्वारा चलाया जा रहा था और नई बोर्ड का गठन हो गया था शपथ नहीं हुई थी उस समय अधिशासी अधिकारी द्वारा शासन के आदेश पर खेल विभाग से अनुबंध कर लिया गया था लेकिन बोर्ड के शपथ लेने के बाद पहली बोर्ड बैठक में इसी अनुबंध को निरस्त करने को लेकर बैठक में पास कर लिया गया था। ग्राउंड का स्वामित्र नगर पालिका का है। और वह किसी को नहीं देना चाहती है खुद संचालन करना चाहती है। अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल ने बताया नियम अनुसार 6 माह के अंदर खेल विभाग को पालिका के साथ रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर लेना चाहिए था जो उनके द्वारा नहीं कराया गया है इसी मामले को लेकर डीएसए ने उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है। जिसमें कोर्ट ने सरकार और खेल विभाग से दस्तावेज दाखिल करने को कहा है मामला भी उच्च न्यायालय में विचार धिन है। बता दें खेल विभाग और नगर पालिका के बीच कोई रजिस्टर्ड एग्रीमेंट नहीं हुआ है। 2 फरवरी 2025 को अनुबंध हुआ था। उसके बाद रजिस्टर्ड एग्रीमेंट नहीं हुआ है। पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने स्पष्ट कह दिया है अब खेल मैदान किसी को नहीं दिया जाएगा उनके द्वारा सभी खेलों का संचालन कराया जाएगा। और जैसे पहले सभी प्रतियोगिताएं होती थी आगे भी ऐसे ही प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। बता दें पीस तैयार न होने के कारण आज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नहीं किया गया पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने बताया जैसे पीच तैयार हो जाएगी पृथ्वीराज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इस मौके पर भुवन बिष्ट, मनोज बिष्ट गुड्डू,आलोक चौधरी, शेर सिंह, विक्की वर्मा, सौरभ रावत, पवन खलनायक, आलोक शाह, सभासद मनोज शाह जगाती, जितेंद्र पांडे जीनू, भगवत रावत, अंकित चंद्रा, गजाला कमाल, लता दफोटी, राकेश पवार, रमेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार बाबू भाई, पूर्व सभासद कैलाश रौतेला, सहित दर्जनों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

जिला योजना के तहत क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए निशुल्क प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत

जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कैलेंडर के हिसाब से पृथ्वीराज क्रिकेट प्रतियोगिता नवंबर में आयोजित की जाती थी। और टूर्नामेंट कराने को लेकर पिच भी खेल विभाग द्वारा बनाई गई है जिसमें लगभग 3 लाख की लागत आई है। पालिका ने पिच बनाने को लेकर मन कर दिया था और कहा था आप खुद बनाएं और हमारी इनसे पूर्व में वार्ता हो गई थी उसी हिसाब से हमारे द्वारा विज्ञप्ति निकाल कर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 32 लोकल टीमों ने पंजीकरण कर लिया था, जिला योजना के तहत प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। इस प्रतियोगिता के लिए जिसका शुभारंभ आज मंगलवार को किया जाना था। लेकिन पालिका और कुछ लोगों के विरोध के कारण प्रतियोगिता आयोजित नहीं की गई जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कर दी गई है और जिला प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है क्योंकि यह प्रतियोगिता सरकारी स्तर पर आयोजित की जा रही थी और सभी निशुल्क खिलाड़ियों को सुविधा दी जा रही थी। फिलहाल प्रतियोगिता स्थापित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *