September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड बैंक फॉर्म इंडिया के संयुक्त तत्वाधान

0
1002871132
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अपनी एक सूत्री पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर

बैंक कर्मचारी हड़ताल पर वित्त मंत्री मुर्दाबाद के लगाए नरे

नैनीताल। सरोवर नगरी में सभी सरकारी बैंकों द्वारा इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड बैंक फॉर्म इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आज अपनी एक सूत्री पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग वर्ष 2015 से चली आ रही है। और अपनी इसी मांगों को लेकर कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर है। प्रातः कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय बैंक आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंकों को जाकर बंद कराया। और एचडीएफसी बैंक के प्रांगण में खड़े होकर वित्त मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। अध्यक्ष प्रवीण शाह ने बताया की सरकार इस मांग को लेकर तवज्जे नहीं दे रही है जबकि कॉविड-19 आपदा आई थी तो कर्मचारियों ने अपना संपूर्ण समर्थन और सहयोग सरकार को दिया था। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहना भी की गई थी। इसके बावजूद भी पिछले दो सालों से हमारा संगठन का एग्रीमेंट वित्त मंत्रालय मे 2 साल से पड़ा है इस पर सरकार द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया उसी से नाराज होकर आज पूरे देश में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं और अगर जल्दी ही वित्त मंत्रालय और सरकार द्वारा पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने मांग पूरी नहीं की जाती तो प्रदेश संगठन के आह्वान पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी वित्त मंत्रालय और भारत सरकार की होगी। इस दौरान वित्त मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए और सरकार का विरोध भी किया गया इस मौके पर अध्यक्ष प्रवीण शाह महामंत्री अभिषेक अधिकारी शिखर शाह रोहित केशले, गौरव तिवारी, अंकित भट्ट, अतुल शाह, हर्ष शाह, अरुण, समीर राज, मोहन जोशी, राहुल शाह, योगेश शाह, पंकज खुल्बे, अनिल कुलोरा, रोशन बिष्ट,रमेश बिष्ट, चंदन राजपूत, सहित दर्जनों बैंक कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *