September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

इग्नू में जनवरी 2026 सत्र में नए प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन शुरू

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026

नैनीताल। इग्नू में जनवरी 2026 सत्र में पुनः पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन शुरू। अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। शिक्षार्थी अंतिम तिथि तक इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न ऑनलाइन एवं ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट WWW.IGNOU.AC.IN पर जाकर स्टूडेंट सर्विसेज के एडमिशन सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन/ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पोर्टल के प्रोग्राम सेक्शन में दी गयी है। पंजीकरण के समय शिक्षार्थी अपना ही ईमेल और मोबाइल नंबर प्रदान करें जिससे कि इग्नू द्वारा भेजी जाने वाली महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे शिक्षार्थियों तक पहुंचे। ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है उसके लिए EMPC-IGNOU के आधिकारिक YouTube चैनल पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदन जमा करने के लिए APAAR ID अनिवार्य है। कृपया आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी APAAR ID अवश्य बनाएँ। जो शिक्षार्थी जनवरी 2026 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण के पात्र हैं ऐसे छात्र इग्नू के समर्थ स्टूडेंट पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि दिनांक 31 जनवरी 2026 तक पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *