September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री माँ पाषाण देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर दूसरे दिन अखंड रामायण का पाठ हुआ

0
1002808475
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कल बुधवार को होगा विशाल भंडारा

नैनीताल। सरोवर नगरी के ठंडी सड़क स्थित प्रसिद्ध श्री मां पाषाण देवी मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन आज मंगलवार को गणेश पूजन, पंचांगी कर्म एवं रामचंद्र परिवार पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भक्तजनों को हलुवा का प्रसाद वितरण किया गया। सायंकाल पंच आरती हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः गणेश पूजन के उपरांत शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर मेंसुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सायंकाल मां पाषाण देवी की पंच आरती की गई। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन कल बुधवार को अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद हवन, पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से मां पाषाण देवी के समष्टि भंडारे का आयोजन होगा। समापन के दिन कल बुधवार को पंडित जगदीश भट्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर श्री मां पाषाण देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद सुयाल, अमित डालाकोटी, नवीन तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मनराल, गौरव ज्योति, मोहित आरुष, जिगर, राजेंद्र, पंकज,धीरज, मीनू बुधलाकोटी, अमिता साह, गीता जोशी, कविता कांडपाल, विनीता, हेमा पंत, देवकी, मंजू रौतेला, रजनी चौधरी, भगवती, अखिल जोशी, भुवन बिष्ट, महेश अरोरा, मोहन तिवारी, आनंद रावत, विनोद मनराल, गौरव बिष्ट, कामेश लोहनी व आनंद रावत सहित अन्य भक्तों ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *