June 21, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

यातायात नियमों का पुलिस ने कराया पालन

0
1002777577
012 013
111 222 333

पर्यटकों की कार के शीशों में काली फिल्म पुलिस ने उतरवायी किया चालान

नैनीताल । कार के शीशों में काली फि ल्म चढ़ाकर तेज गति में वाहन चलाना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार के सीसों से काली फिल्म निकालकर पर्यटकों के खिलाफ एमवी एकट में चालानी कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से आए पर्यटकों को यातायात नियमों का उलंघन करना महंगा पड़ गया। मालरोड पर बिना नंबर प्लेट और शीशों पर काली फिल्म लगाए दौड़ रही बोलेरो कार को पुलिस ने मल्लीताल चौकी पर रोक लिया। जब पुलिस ने पर्यटकों को टोका तो वह पुलिस से ही भिड़ गए, जिस पर पुलिस ने फ टकार लगाते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर वाहन के शीशों पर लगी काली फिल्म मौके पर ही हटवा दी। इसके साथ ही वाहन के अन्य जरूरी कागजातों की भी जांच की गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वाहन में नंबर प्लेट भी नियमों के अनुरूप नहीं थी। मामले में टीएसआई हरीश सिंह फ त्र्याल ने बताया कि वाहन चालक ग्रेटर नोएडा निवासी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *