September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बी डी पांडे अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ न होने से मरीज परेशान नवजात बच्चों के लिए परेशानी बढ़ी

0
1002751843
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी के राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ के न पहुंचने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं बीमार बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा।
बता दें कि नैनीताल के राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल में रोजाना ६० से ७० बीमार बच्चे उपचार के लिए पहुंचते हैं। कभी- कभी यह संखया १०० तक भी पहुंच जाती है। जिनके उपचार के लिए अस्पताल में तीन बाल रोग विशेषज्ञों के पद स्वीकृत हैं लेकिन इन दिनों अस्पताल में दो बाल रोग विशेषज्ञों के पद रिक्त हैं वहीं अस्पताल में तैनात एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ इन दिनों छुट्टी पर हैं जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन की ओर से अन्य अस्पतालों से डाकटरों को बुलाकर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं लेकिन बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ के अस्पताल न पहुंचने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे लोग देर तक डाकटर का इंतजार करते रहे लेकिन जब देर तक डाकटर नहीं पहुंचे और स्टाफ से डाकटर के न आने की सूचना मिली तो उनको बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।
मामले में जिला अस्पताल की प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रोपदी गर्बियाल ने बताया कि किसी कारणवश डाकटर बुधवार को अस्पताल नहीं पहुंच पाए। वीरवार (आज) से बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल में लगातार मौजूद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *