September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अयारपाटा वार्ड में पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने पर

0
1002735452
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सभासद जगाती का आत्मदाह का निर्णय हुआ वापस

पुलिस ने ली राहत की सास

नैनीताल। सरोवर नगरी के अयारपाटा वार्ड में पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने पर क्षेत्र के सभासद मनोज साह जगाती ने आत्मदाह की धमकी बीते रोज सोमवार को दी थी।
जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने सभासद जगाती के घर जाकर वार्ता की l जिसके बाद सभासद को कोतवाली लाई, कोतवाली में जल संस्थान के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, सभासद जगाती ने कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में पानी की समस्या है, मेरे क्षेत्र में पानी की समस्या लगातार बरकरार है, जिसके लिए मैने आत्मदाह की चेतावनी दी थी, जिसके बाद मंगलवार को जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता में 21 जनवरी तक सभी क्षेत्रों में पेयजल सुचारू करने के लिए समय दिया है l यदि 21 तक पानी नहीं आया तो जन आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान के जे ई गजेन्द्र सिंह ने बताया कि जल संस्थान का मेन राजिंग़ होल फटने के कारण आयारपाटा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई l इसके अलावा इन दिनों लो वोल्टेज होने के कारण पम्प नहीं चल पा रहे है l जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्र में पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रहा है। जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *