September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पदाधिकारी की

0
1002718680
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

15 जनवरी से प्रस्तावित आंदोलन को लेकर हुई ऑनलाइन बैठक

नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद नैनी15 जनवरी से प्रस्तावित आंदोलन के लिए व्यापक रणनीति एवं समीक्षा हेतु आन लाइन बैठक कीताल द्वारा प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा 15 जनवरी से प्रस्तावित आंदोलन के लिए व्यापक रणनीति एवं समीक्षा हेतु आन लाइन बैठक की गई। तथा निर्णय लिया गया कि आंदोलन को सफल बनाने में परिषद के सभी घटक संगठन पूर्ण मनोयोग के साथ भागीदारी करेंगे
उक्त जानकारी देते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड की विसंगति तथा वेतन विसंगति से जुड़े प्रकरणों पर राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले जाने से प्रदेश भर के कर्मचारियों मे व्यापक आक्रोश फैल गया है, जिसकी परिणीति पर प्रांतीय नेतृत्व द्वारा आगामी 15 जनवरी से प्रदेश व्यापी आंदोलन करने की घोषणा की गई है। जिसके तहत जनपद नैनीताल के विभिन्न संगठनों के राज्य कर्मचारी आगामी 15 जनवरी से आंदोलन में व्यापक भागीदारी निभाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित कर्मचारियों की जायज मांगों को एक सुनियोजित तरीके से निस्तारण के बजाय लटकाया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ रहा है। बैठक में परिषद के प्रान्तीय वरिष्ठ संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड में कैशलेस जांच की सुविधा तथा ओपीडी में जन्म औषधि केन्द्रों से मुफ्त दवाएं गोल्डन कार्ड धारकों को उपलब्ध कराई जाए तथा वेतन संगति की रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक किया जाए। तथा गोल्डन कार्ड में किस्तों में किसी भी प्रकार की वृद्धि स्वीकार कि नहीं की जाएगी ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएसबी परिसर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नंदा वल्लभ पालीवाल ने कहा कि एनपीएस के स्थान पर ओपीस की बहाली सुनिश्चित की जाए कर्मचारियों को पूर्व की भांति 10,16,26 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नत वेतनमान सहित एसीपी का लाभ का लाभ कर्मचारियों को प्रदान किया जाए। तथा प्रदेश नेतृत्व से अनुरोध किया गया परिषद के अंदर जितने भी घटक संगठन है उनकी सूची तत्काल प्रेषित की जाए।
बैठक में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल , मंडलीय महामंत्री शशि वर्धन अधिकारी ,प्रान्तीय ऑडिटर रमेश सिंह कनवाल, जिला उपाध्यक्ष इसरार बेग, मोहित सनवाल,गणेश सिंह बिष्ट, रितेश भट्ट, दीपक सिंह बिष्ट , भूपाल सिंह बिष्ट, आनंद वल्लभ पांडे, प्रताप सिंह मनराल, विनोद कुमार भट्ट, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, आनंद सिंह जलाल, सत्यप्रकाश द्विवेदी आर डी पाण्डेय सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *