September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने अपनी लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या का जन्मदिन को बनाया यादगार

0
1002708880
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बीडी पांडे चिकित्सालय में उत्कर्ष कार्य के लिए डॉक्टर नर्स कर्मचारीयो किया गया सम्मानित

काटा केक और और हुई पहाड़ी नींबू माल्टा पार्टी

नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को विधायक सरिता आर्या के जन्मदिन पर भाजपा मंडल और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। बता दें दोपहर 12 बजे भाजपा नगर मंडल नैनीताल द्वारा अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में बी डी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल में मरीजों को फल वितरण किया इसके साथ ही तीमारदारों का हालचाल जाना।

इसके बाद दोपहर 1 बजे अनुसूचित मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान चिकित्सालय में महत्वपूर्ण सेवा दे रहे चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ एवं कार्मिकों को विधायक द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पीएमएस डॉ तरुण टम्टा, डॉ द्रौपदी गर्ब्याल, डॉ एम एस दुग्ताल, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ अनिरुद्ध गंगोला, डॉ ममता पांगती, डॉ कोमल गुरुरानी, डॉ यति उप्रेती, डॉ दीपिका लोहनी, डॉ शिवानी सिंह, डॉ प्रशांत ओली, डॉ सुधांशु सिंह, डॉ अभिषेक गुप्ता, डॉ गौरव जोशी, डॉ विनोद कुमार, डॉ गरिमा कांडपाल, डॉ नेहा, डॉ काजल, डॉ दीपा, डॉ आदित्य, मैट्रन रेशमा चौहान, शारदा गिनवाल, पुष्पा वर्मा, वार्ड आया मधु जोशी, पर्यावरण मित्र जीतू को सम्मानित किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, द्वारा पहाड़ी नींबू– माल्टा आयोजन किया गया। सभासद लता दफौटी, मीरा बिष्ट एवं प्रेमा करायत के साथ सामूहिक रूप से महिलाओं ने विधायक को शुभकामनाएं दी।

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विधायक के जन्मदिन के अवसर पर मिष्ठान वितरण एवं सहभोज का आयोजन किया गया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, भावना मेहरा, हिमांशु बिष्ट, महामंत्री हरीश राणा, मोहित आर्या, आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, रोहित आर्या, मोहित लाल साह, रोहित भाटिया, विकास जोशी, मयंक पंत, शिवांशु जोशी, भारत सिंह मेहरा, महामंत्री रितुल कुमार, युवराज करायत, प्रियांशु कुमार, मुकेश रावत, राहुल नेगी, कमल जोशी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा, अरुण कुमार, हेमा जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *