September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1002708744
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

लालकुआं- बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी को सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लालकुआं नैनीताल। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं- बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या 05074 एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ करते हुए यहां से रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी भी मौजूद रहे।
शनिवार की शाम 5:45 पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से बेंगलुरु को रवाना हो रही लालकुआं- बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी का क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र से मुंबई को तीन, बेंगलुरु को एक, कोलकाता को दो, दिल्ली को चार तथा एक ट्रेन भुज को चल रही है। इसके अलावा भी कई रेल गाड़ियां महानगरों को उत्तराखंड से चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कुमाऊं से बंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए भी उनके द्वारा रेल मंत्रालय पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालकुआं रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण कार्य प्रगति पर है, जल्द ही लालकुआं रेलवे स्टेशन उत्तराखंड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनकर तैयार होने जा रहा है, इस रेलवे स्टेशन से देश के कोने-कोने को सुपरफास्ट रेल गाड़ियां चलाई जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने भी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे तमाम विकास कार्यों का उल्लेख किया गया। इस मौके पर एडीआरएम मनोज कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुशवाहा सीडीओ प्रकाश कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, हेमंत नरूला, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी संभल, धन सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, लालकुआं स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह, हरीश नैनवाल, संजय अरोड़ा, विनोद श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे। रेलगाड़ी का विधिवत शुभारंभ करने के पश्चात उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों की समस्याएं भी सुनी।
फोटो परिचय- लालकुआं रेलवे स्टेशन में बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाते क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट व अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *