September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

रिहायशी क्षेत्र में सीवर बहने से आम जनमानस परेशान

0
1002699300
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सभासद शीतल ने संबंधित विभाग को दी चेतावनी

तत्काल खुले में बहती सीवर नहीं हुई ठीक तो कार्यालय में देंगे धरना

नैनीताल। सरोवर नगरी शहर के कई क्षेत्रों में खुले में सीवर बहने से आम जनमानत परेशान है। लेकिन संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठा है नगर पालिका के हरी नगर वार्ड संख्या चार में तल्लीताल मस्जिद के पीछे वाले हिस्से जो रोड कैंट को जोड़ती है वहां पर खुले में सीवर बहने से गंदगी और बदबू से लोगों का जीना दूबर है। इसकी सूचना वार्ड सभासद शीतल कटियार द्वारा संबंधित विभाग को देने के बावजूद भी जब जन प्रतिनिधि की कोई सुनवाई नहीं है। तो आम जनमानस की कौन सुनेगा। पिछले लगातार तीन दिनों से रिहायशी क्षेत्र में सीवर बहने से गंदगी और बदबू के चलते लोगों को उसमें से गुजर कर चलना पड़ रहा है। नमाजियों को भी मस्जिद जाते समय काफी समस्या हो रही है। लेकिन मलिन बस्ती होने के चलते देखने सुनने वाला कोई नहीं है सभासद शीतल ने कहा जब जनप्रतिनिधि की सुनवाई नहीं हो रही तो आम जनता कि कहीं कोई वगत नहीं है। गंदगी में एक महिला गिरने से चोटिल भी हो गई है। उन्होंने कहा जल्दी ही अगर विभाग द्वारा बहती सीवर तत्काल ठीक नहीं किया गया। तो मेरे नेतृत्व में क्षेत्र के लोग कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *