September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बहुउद्देशी शिवर में ब्लॉक प्रमुख डा.हरीश बिष्ट ने भेजा कृषि मंत्री को ज्ञापन

0
1002685773
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। किसान बहुउद्देशीय ज्योलीकोट किसान सेवा सहकारी समिति की अध्यक्ष आशा जीना तथा उपाध्यक्ष इंदर सिंह नेगी की मांग को बेहद गंभीरता से लेते हुए नैनीताल जिले के भीमताल विकास खंड के ब्लाक प्रमुख डा.हरीश सिंह बिष्ट ने सूबे के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों को उचित मानकों के मुताबिक उचित मुआवजा देने की गुजारिश की है।
बलाक प्रमुख डा.बिष्ट के मुताबिक समिति के दोनों पदाधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया है कि वर्ष २०२५-२६ दिनांक ३१ मई २०२५ को ३६१ काश्तकारों ने फसली बीमा कराया था जो एसबीआई जनरल इंसोरेंस कंपनी ने किया था। बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में अधिक ओलावृष्टि होने से खड़ी फसल आलू व बागबानी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी इतना ही नहीं आलू बीज का उधार भुगतान करना भी किसानों को कठिन हो रहा है। बताया कि नैनीताल जिले के भीमताल समेत धारी व रामगढ़ के काश्तकारों को इंसोरेंस कंपनियों की ओर से प्रीमियम राशि से कम मात्र १.२ फीसदी मुआवजा दिया जा रहा है जो कि काफी कम है ऐसी दशा में किसान पलायन करने को मजबूर हैें। डा.बिष्ट ने सूबे के कृषि मंत्री से मामले को गंभीरता से लेते हुए इंसोरेंस कंपनियों को उचित मुआवजा उचित मानकों के मुताबिक दिलवाने के लिए निर्देश करने की गुजारिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *