September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्राम सभा बेलुवाखान के तोक नैनागाँव के निकट जंगलों में अचानक आग लगने से

0
1002672578
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

गांव में अफरा तफरी का हुआ माहौल

ग्राम प्रधान बबीता मनराल की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना

फायर पुलिस और ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती ग्राम सभा बेलुवाखान के तोक नैनागाँव के निकट जंगलों में लगी आग लगने से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान डॉ0 बबीता मनराल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वन विभाग और फायर कर्मियों को इसकी सूचना दी तत्काल मौके पर फायर कर्मी और वन विभाग के कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से आज पर काबू पाया गया। बता दें
ग्रामीणों की जागरूकता एवं मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दमकल, ज्योलिकोट पुलिस और वन विभाग मनोरा रेंज के सहयोग से काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। इस मौके पर नैना गाँव के ग्रामीण जिसमे रमेश नैनवाल, प्रेम बिष्ट, योगेश बोरा, राजेन्द्र मनराल, शिवराज सिंह , मनप्रीत सिंह, उमेद सिंह बिष्ट, गोविंद नैनवाल, सुंदर सिंह बिष्ट, हरीश सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, उमेद सिंह मनराल, बिशन सिंह मनराल आदि लोगो का सहयोग रहा। ग्राम प्रधान डॉ0 बबीता मनराल जी द्वारा ग्राम सभा के ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने में जो योगदान दिया गया है उसके लिए उनका धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *