September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ऐपण प्रदर्शनी का विधायक सरिता ने किया शुभारंभ

0
1002667092
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जहांगीराबाद मल्लीताल में लगी ऐपण पर प्रदर्शनी

नैनीताल। सरोवर नगरी में मिट्टी से रंग तक संस्था का शुभारंभ सोमवार को नैनीताल के जहांगीराबाद मल्लीताल में किया गया साथ ही ऐपण पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संस्था की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम विवेक रॉय और उत्तराखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट डॉ पूनम ने बताया कि संस्था का मुखय उद्देश्य भारतीय कला और संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन तथा नए कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ ही प्राचीन और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चों व युवाओं के लिए नि:शुल्क कला शिविर तथा कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, ग्रामीण कला को आधुनिक मंच से जोडऩा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कला प्रदर्शनियों का आयोजन करना है। संस्था की ओर से ऐपण से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जाते हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष सुमित कुमार, सचिव विनीता बेनवाल, उपसचिव सुषमा, शिवांगी गंगवार, संतोष कुमार, संदीप कोठारी, निखिल बिष्ट तथा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी तथा वीरेंद्र अधिकारी, दीपा व सोनिका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *