September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शव झील में मिलने से शहर में फैली सनसनी:

0
1002644473
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मृतक की पहचान क्रिसमस से लापता युवक रोहन के रूप में हुई परिवार में मचा कोहराम

नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को शनि मंदिर के समीप नैनी झील से एक युवक का शव उतरता देख शहर में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी नाव चालकों और पुलिस की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया। बता दें कुछ समय पूर्व एक गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज की गई थी शव मिलने सूचना मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की गई।
एसएसआई डीसी जोशी ने बताया कि मृतक की पहचान रोहन शर्मा 20 पुत्र पुष्कर शर्मा, निवासी पिलग्रिम हाउस, मल्लीताल के रूप में हुई है। रोहन 25 दिसंबर से लापता था। परिजनों द्वारा 30 दिसंबर को मल्लीताल कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस के अनुसार युवक घर से नाराज होकर निकला था। आज दोपहर उसका शव नैनी झील से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *