September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्वयंसेवी एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया विशेष सफाई अभियान

0
1002604469
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज में चल रहे सात दिनी एनएसएस शिविर के तहत सोमवार को शिविरार्थियों ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
इससे पूर्व शिविर की शुरुआत वंदना से हुई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद बौदिक सत्र में स्वयंसेवियों को अतिथियों की ओर से अनुशासन, सहयोग व सामाजिक दायित्व के महत्व को बताया गया। दोपहर के बाद विभिन्न सामूहिक गतिविधयों में स्वयंसेवी छात्राओं ने प्राथमिकता से भागादारी निभायी जबकि सायंकालीन सत्र में स्वयंसेवियों ने गीत व नृत्य के रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मोनिका बिष्ट ने स्वयंसेवियों को कई जरुरी टिप्स दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *