September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कर्मचारियों के आंदोलन के हुए पूरे 531 दिन

0
1002595735
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल।राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 531वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 531वे दिन डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारीयों वह आरसीसी के संचालक दीपक चूफाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय माधव सिंह जंगपांगी अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज डीडीहाट परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। संगठन के पदाधिकारियों व दीपक चूफाल ने कहाकी क्रिकेट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी पौधारोपण अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि वह भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित होते हुए अपने गांव में भी पौधा रोपण करेंगे। कार्यक्रम में सुनील शाह,किशोर शाह, अशोक खड़ायत, प्रवीण कन्याल मुकेश कन्याल,मोहन सिंह,प्रदीप कन्याल, विक्रम बिष्ट, धर्मेंद्र टोलिया, दान सिंह,दीवान शाही, जीवन, बबलू शाह कमलेश सामंत सहित पदाधिकारी शामिल रहे दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *