September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वाल्मीकि समाज, पालिका पालिकाध्यक्ष और सभासदों को दरकिनार करने का लगाया आरोप

नैनीताल। सरोवर नगरी मे देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर विंटर कार्निवाल के दौरान बाल्मीकि समाज और पालिकाध्यक्ष तथा सभासदों को दरकिनार करने का आरोप लगाया।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पिछले दिनों नैनीताल के फलैट्स में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया था जिसमें जिला प्रशासन की ओर से वाल्मीकि समाज, नगर पालिका परिषद की पालिकाध्यक्ष और सभासदों को दरकिनार किया गया जो कि अत्यन्त गंभीर विषय है जबकि ब्रिटिश काल से ही वाल्मीकी समाज नगरहित में प्रत्येक परिस्थति में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नैनीताल में कराए जाने वाले किसी भी सार्वजनिक कार्य में वाल्मीकि समाज को आमंत्रित नहीं करती है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन द्वारा वाल्मीकि समाज को महज एक भीड़ का हिस्सा समझा जाता है।
उन्होंने अनुरोध किया कि प्रश्नगत प्रकरण पर सहानुभूति और विचार कर नैनीताल में भविष्य में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में देवभूमि उत्तराखंड सफ ाई कर्मचारी संघ को अमंत्रित किया जाए जिसके लिए संघ आभारी होगा। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक, महासचिव सोनू सहदेव, उपाध्यक्ष कमल कुमार तथा उपसचिव विक्की सिलेलान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *