September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

0
1002523833
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एकेडमिक, सांस्कृतिक एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देखकर किया सम्मानित

नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में विद्यार्थियों के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ मंजुनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को प्रेरित किया और होनहारों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल जी ने की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश एवं उप-प्रधानाचार्य श्री उमेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से की गई। इसके उपरांत छात्रों द्वारा विभिन्न भक्ति गीत और सांस्कृतिक नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी गई। प्रबंधन टीम द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मान स्वरूप मोमेंटो भेंट किया गया। मुख्य अतिथि डॉ मंजुनाथ टी.सी. ने शिक्षा, सांस्कृतिक और खेलकूद में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार(ट्रॉफी और शील्ड) वितरित किए और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यालय में सकारात्मक वातावरण स्थापित करने तथा वैदिक संस्कृति और नैतिक मूल्यों को हर विद्यार्थी में विकसित करने में योगदान के लिए गुरुजनों और प्रबंधन कमिटी को धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा पेड़ वही बड़ा है जिसकी जड़ें गहराई तक जाता है” जो व्यक्ति अपने संस्कारों और संस्कृति को बरकरार रखते हुए प्रोद्यौगिकी को आजमाता है वहीं सफल होता है। आप देश के नौनिहाल हो आपके अलग–अलग क्षेत्रों में योगदान और आपकी मेहनत से ही देश आगे बढ़ेगा और विश्वगुरु बनेगा। देश के लिए मरना बहुत आसान है पर देश के लिए जीना बहुत मुश्किल है। नियमों का पालन करें, हमें अगर एक बड़ी लड़ाई जीतनी है तो हर छोटी लड़ाई जीतनी होगी चाहे वह लड़ाई नशे के विरुद्ध हो या आतंकवाद के। हमें जिम्मेदार नागरिक बनना पड़ेगा। मेधावी और विजई छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा की “पुरस्कार विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का सम्मान होते हैं और यह आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने छात्रों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग और समर्पण के लिए आभार जताया।समारोह के दौरान विद्यालय प्रांगण में छात्रों के उत्साह और गर्व के वातावरण से मुख्य अतिथि का हृदय प्रफुल्लित हो उठा। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। 10 वीं बोर्ड में सर्वोच्य अंक प्राप्त करने वाले विनय पाठक, आयुष सिंह को 25000 की पुरुस्कार राशि सहित ट्राफी प्रदान की गयी । साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्युष सिंह बिष्ट, देव ध्यानी, शिवा, चंद्रेश जोशी, दिव्यांश दीक्षित, स्वर्णिम काण्डपाल, उमंग, अर्नव , अमृत कविश मिश्रा, भावेश तिवारी को भी 20 हजार की पुरुस्कार राशि सहित ट्राफी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन सभी शिक्षकों को भी प्रोत्साहन राशी देकर सम्मानित किया जिनके विषयों में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए गए ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन कमिटी के सदस्य अरुण यादव, माधव त्रिपाठी, केतन, संजय, अक्षय यादव सहित विद्यालय के शिक्षक,अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *