September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मचान होटल चाफी मे दो दिवसीय कार्यक्रम “रिवरसाइड रैंडजवस” का हुआ शुभारंभ

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

स्थानीय उत्पादकों के लगे स्टाल लोगों ने की खरीदारी

“रिवरसाइड रैंडजवस” महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

भीमताल नैनीताल। भीमताल चाफी मे मचान रिवरसाइड फिएस्टा पर विशेष दो दिवसीय कार्यक्रम “रिवरसाइड रैंडजवस” का आगाज आज शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। इसमें लगभग दर्जन भर स्थानीय उत्पादकों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टॉल भी लगाए गए जिसमें युवाओं और महिलाओं द्वारा अपने हाथ से उत्पादक बनाकर इंस्टॉल में सजाए गए जिन्हें ग्राहकों द्वारा खूब सराहा गया और खरीदारी की गई। हल्द्वानी से आई ममता ने वेस्टीज पानी की बोतलों से कई उपकरण बनाए और कार्डबोर्ड से कहीं कई वस्तुएं बनाई गई जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। वहीं मालविका ने अपने हाथों से निर्मित चॉकलेट बनाई गई जो काफी स्वादिष्ट थी और लोगों ने उसे खरीदा और स्वाद का आनंद लिया। मेघना द्वारा चीड़ के पेड़ से
सूखी पाइन सुइयाँ से टोकरिया, शहीद कई मंदिर में लगने वाली घंटियां और कई वस्तुएं बनाई गई। मचान रेस्टोरेंट के स्वामी अखिलेश सेमवाल ने
यह कार्यक्रम स्थानीय कुमाऊँनी कलाकारों को समर्पित है। कार्यक्रम में और रंग भरते हुए म्यूजिक का आयोजन भी किया गया एल्काइल हैलाइड्स आर्केस्ट्रा पार्टी के अनुज शाह और उनके सहयोग के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत गाकर समां बांध दिया। जिसमें अनमोल बिष्ट, आकर्ष, वनिक जोशी, ने सहयोग कर अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान फूड स्टॉल भी लगाए गए। और लोगों ने स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। बता दे नदी किनारे यह कार्यक्रम घटा बिखेर रहा था। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर मुकेश दास शेफाली दास सेमवाल, भवाली भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट भाजपा नेता शिवम कुमार, चंदन जोशी, अब्दुल अहमद, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। वीडियो में सुने आयोजक अखिलेश सेमवाल ने किया कहा और कार्यक्रम की झलकियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *