September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

12 वी उत्तराखंड राज्य रैंकिंग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप का हुआ शुभारंभ

0
1002496137
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

देहरादून नैनीताल। 12वीं उत्तराखंड राज्य रैंकिंग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। बता दें उद्घाटन पंकज कुकरेजा, सचिव, देवभूमि बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ, तथा अमरदीप सिंह, निदेशक, डून बाइज़ स्नूकर अकादमी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता की शुरुआत जूनियर स्नूकर मुकाबलों से हुई, जिसमें युवा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रभावित किया। बता दें प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई

जूनियर स्नूकर – क्वार्टर फाइनल परिणाम

देहरादून के पार्थ जग्गी ने देहरादून के निश्कर्ष बिष्ट को 2–1 से हराया।

देहरादून के दक्ष डोरा ने विकासनगर के दीपेश को 2–0 से पराजित किया।

देहरादून के नीरज सिंह ने देहरादून के तनय रतूड़ी को 2–0 से हराया।

देहरादून के नैतिक जगवान ने हल्द्वानी के मयंक को 2–0 से पराजित किया।

जूनियर स्नूकर – सेमीफाइनल परिणाम

देहरादून के दक्ष डोरा ने देहरादून के पार्थ जग्गी को कड़े मुकाबले में 2–1 से हराया।

देहरादून के नैतिक जगवान ने देहरादून के नीरज सिंह को 2–1 से पराजित किया।

इसके अतिरिक्त, सीनियर वर्ग के भी कुछ मुकाबले खेले गए। सीनियर स्नूकर राउंड-1 के परिणाम इस प्रकार रहे:

सीनियर स्नूकर – राउंड 1 परिणाम

देहरादून के सचिन तम्टा ने देहरादून के करण थापा को 3–0 से हराया।

ऋषिकेश के कौशल रावत ने विकासनगर के राहुल बिष्ट को 3–1 से पराजित किया।

देहरादून के साहिल डोरा ने ऋषिकेश के सागर गिरी को 3–0 से हराया।

विकासनगर के पासांग तमांग ने देहरादून के विशांक चौधरी को 3–0 से पराजित किया।

विकासनगर के ऋषि राज ने हरिद्वार के अतुल शर्मा को रोमांचक मुकाबले में 3–2 से हराया।

देहरादून के अभिनव सिंह ने देहरादून के डॉ. सार्थक सैनी को 3–1 से पराजित किया।

देहरादून के रजत नेगी ने देहरादून के विकास थपलियाल को 3–1 से हराया। आयोजक पंकज कुकरेजा ने बताया चैम्पियनशिप के आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान आयोजकों और प्रशंसकों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *