September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पुलिस लाईन में भव्य साप्ताहिक परेड का हुआ आयोजन

0
1002323104
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ ने जवानों की फिटनेस तथा दक्षता का किया गहन आंकलन

वैपन हैंडलिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली

महिला आरक्षी कौशल्या त्रिकोटी को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया

महिलाओं की अलग टोली बनाकर कराया अभ्यास

कहा कि पुरूष से कंधे से कंधा मिलाकर चलती है महिलाएं, हर मोर्चे पर आगे होनी चाहिए

नैनीताल सरोवर नगरी में शुक्रवार को एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा पुलिस लाईन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ ने जवानों की ड्रिल, शारीरिक दक्षता और वेपन हैंडलिंग का बारीकी से आंकलन किया गया।
परेड के दौरान महिला, पुरूषों तथा यातायात की अलग अलग टोली बनाकर शस्त्राभ्यास तथा वेपन हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। वेपन हैंडलिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी कौशल्या त्रिकोटी को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। उन्होने कहा कि पुलिस फोर्स में महिलाएं पुरूष से कंधे से कंधा मिलाकर चलती है, हर मोर्चे पर महिलाओं को आगे रहना चाहिए। महिलाओं को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने तथा शस्त्रों के बारे में पूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिए गए। परेड के दौरान सभी को आवंटित सरकारी वाहनों के लॉग बुक तथा फिटनेस एवं मेंटीनेंस का भी गहनता से आंकलन किया गया, वाहन चालकों से वाहनों की कमियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। उक्त परेड में एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक रामनगर सुमित पांडे, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित सभी थाना चौकी एवं शाखा प्रभारी वह अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *